इनकम टैक्स अधिकारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पुणे। बिल्डर से एक लाख रुपए की घूस लेते हुए इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी को केंद्रीय अपराध अन्वेषण विभाग (सीबीआई, एसीबी) की टीम ने इनकम टैक्स विभाग के कार्यालय में जाल बिछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टैक्स कम करने में और बिल्डर को सहयोग करने के लिए अधिकारी ने एक लाख रुपए की मांग की थी। गुलटेकडी स्थित बोधी टॉवर्स इमारत में आयकर विभाग का कार्यालय है।

दरअसल एक निर्माणकार्य व्यापारी को कंपनी का टैक्स कुछ कम करवाना था। इस संबंध में बिल्डर ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी से संपर्क किया था। टैक्स कम और बिल्डर को सहयोग करने के लिए अधिकारी ने एक लाख रुपए की मांग की थी। उसके बाद व्यापारी ने केंद्रीय अपराध अन्वेषण विभाग के एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी।
बीते मंगलवार को बोधी टॉवर्स बिल्डिंग में स्थित आयकर विभाग कार्यालय में जाल बिछाकर अधिकारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में देर रात तक सीबीआई का मामला दर्ज करने का काम शुरू था।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद छोड़ गई युवती तो प्रेमी ने कॉलेज पर चिपकाए पत्र- तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं..












Click it and Unblock the Notifications