शादी के बाद छोड़ गई युवती तो प्रेमी ने कॉलेज पर चिपकाए पत्र- तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं..
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ब्रेकअप से गुस्साए एक प्रेमी ने युवती के लिए धमकी भरे पत्र कॉलेज में चिपकाए। छात्र छात्राओं ने जब कॉलेज की दीवारों पर ये पत्र देखे तो सनसनी फैल गई। भीड़ देख पुलिस भी वहां पहुंच गई। फिर शहरभर में उस पत्र लिखने वाले के चर्चे शुरू हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हडपसर स्थित एस एम जोशी कॉलेज परिसर में चिपके पोस्टर पर आकाश नाम के युवक ने अपनी कहानी बताई। साथ ही धमकी भरा आलेख भी लिखा। वहीं, सामने खंभे पर जब लोगों की नजर गई तो यह घटना आग की तरह शहर में फैल गई।

पत्र में प्रेमी ने लिखा था, 'तू मुझे छोड़ गई, मेरी नहीं हो सकी तो मैं तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा।'' पत्र के मुताबिक, उक्त युवक का एक युवती के साथ रिलेशनशिप था। पिछले साल दोनों ने घरवालों को बिना बताए चुपचाप से शादी की थी। दोनों साथ में रहते थे। लेकिन कुछ महीनों के बाद युवती युवक को छोड़कर चली गई। जिसकी वजह यह बताई कि युवक की मां से युवती की नहीं जमती थी। युवक का कहना है कि उक्त युवती की जिंदगी में पैसा ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए मेरा साथ छोड़ गई। वह किसी और से शादी करने के लिए राजी हो गई।'' अब हडपसर पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications