पुणे: रूबेला टीका के रिएक्शन से 10 साल की छात्रा पहुंची ICU
पुणे। महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त में गोवर रूबेला का टीका लगवाया जा रहा है। इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए टीका देने की मुहिम शुरू की गई है। लेकिन पुणे के हडपसर स्थित मनपा स्कूल की छात्रा को टीका देने के बाद उसकी तबीयत काफी खराब हो गई कि उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा कि टीका देने के बाद लड़की को ज्यादा तकलीफ हुई है। ऐसा लड़की के रिश्तेदारों द्वारा बताया जा रहा है। लड़की का नाम श्वेता संतोष कांबले है जो 10 साल की है। परिवारजनों ने बताया कि उसे इस टीका देने के बाद पैरालायसिस हो गया। उसकी हालत काफी गंभीर है और उसे ससून हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

इस बारे में श्वेता के पिता संतोष कांबले ने बताया कि श्वेता को स्कूल के बाकी विद्यार्थियों की तरह बीते शनिवार को टीका दिया गया था। यह टीका लगाने से पहले हमें स्कूल ने सूचना दी गई थी। उसे बुखार आने के बाद हमने हडपसर स्थित साने गुरुजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे ससून हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। श्वेता के पिता विकलांग हैं। डॉक्टरों ने श्वेता को इलाज के लिए कुछ इंजेक्शन देने को कहा है जिसकी प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत सात हजार रुपए है।
बता दें कि पुणे के दत्तवाडी इलाके में दो दिनों पहले एक निजी स्कूल के पांच विद्यार्थियों को भी टीका लगाने से तकलीफ हुई थी। इस टीका के बाद उल्टी और चक्कर आने लगे थे। बच्चों को ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। साथ ही जनता वसाहत स्कूल के बच्चों को भी टीका देने के बाद तकलीफ हुई थी। इसके पहले मुंबई में भी इस टीके से विद्यार्थियों को रिएक्शन की घटना सामने आई थी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शराबी पति की हत्या कर पत्नी ने जलाया शव, सबूत नष्ट करने के लिए गटर में बहाए अवशेष
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications