महाराष्ट्र: शराबी पति की हत्या कर पत्नी ने जलाया शव, सबूत नष्ट करने के लिए गटर में बहाए अवशेष
पुणे। पुणे के ग्रामीण इलाके लोणीकंद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक पत्नी ने पति की हत्या कर उसके शव को जलाकर गटर में फेंक दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सबूत नष्ट करने के लिए पत्नी ने घर के कपड़े व अन्य सामान का इस्तेमाल कर शव को जला दिया था। साथ ही जले हुए शव को गटर में फेंक दिया। यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके लोणीकंद स्थित वडगाव शिंदे में मंगलवार शाम को घटी।

मृतक का नाम निलेश भीमाजी कांबले है जिनकी उम्र 35 वर्ष है। इस मामले में विद्या निलेश कांबले (उम्र 32) नामक आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निलेश और विद्या दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों अपने दो बच्चों के साथ वडगाव शिंदे गांव के जिला परिषद स्कूल के पास रहते हैं। निलेश को शराब पीने की लत है। इस बात को लेकर हमेशा दोनों में झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार की शाम सात बजे के करीब निलेश शराब पीकर घर में आया था। खाना खाते समय नशे की हालत में उसने अपनी बेटी को जोर से काटा था।

इस बात से खफा होकर विद्या और बच्चों ने मिलकर निलेश को जोर से धक्का दिया। धक्का लगने से वह नीचे जमीन पर गिर गया और सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस बात से घरवाले काफी घबरा गए। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने उसकी लाश को घर के कपड़ों और बाकी सामान में लपेटकर जला दिया। बाद में बाकी बचे अवशेष को गटर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कांबले के घर के बाहर देखनेवालों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications