नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, घर में रह रहे चाचा की खुली पोल
Pune

आरोपी चाचा और भतीजी रहते हैं साथ
देहूरोड पुलिस स्टेशन की सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) तृप्ति बोराटे ने बताया कि लड़की नाबालिग है, इतनी कम उम्र में बच्चे को पैदा करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन को कुछ शक हुआ, प्रशासन ने इस मामले में पुलिस को संपर्क कर घटना की जानकारी दी। आरोपी शख्स और उसकी भतीजी एक ही घर में रहते हैं।

शादी का वादा कर करता था रेप
पीड़ित लड़की कक्षा 11वीं की छात्रा है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ मई महीने से उसका चाचा यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी घटना के बारे में जिक्र नहीं करने की और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता अपनी दादी और दो चाचा के साथ रहती है। आरोपी चाचा पीड़िता से शादी करने का वादा कर लगातार बलात्कार किया करता था।

फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश
वह शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। पुलिस लड़की के माता-पिता के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है। धारा 376 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और भारतीय दंड संहिता की 506 (आपराधिक धमकी) के तहत यह मामला, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण की धारा 4 (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत पिंपरी के देहूरोड पुलिस स्टेशन में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया। 25 दिसंबर के बाद से आरोपी अभी फरार है।
ये












Click it and Unblock the Notifications