भाजपा नेता साफ कर रहे थे बंदूक कि तभी धांय से गोली उनको जा लगी

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा के नगरसेवक गणेश बिडकर को पैर में गोली लगने की घटना घटी। इस घटना में घायल हुए गणेश बिडकर को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गणेश बिडकर यह घर में अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, इस दौरान मिस फायर होते हुए पैर में गोली जा लगी। यह घटना गुरुवार दोपहर में घटी है।

bjp leader shot himself while cleaning the gun in pune

गणेश बिडकर अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। अचानक गोली उनके पैर में जा लगी। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को संपर्क कर जानकारी प्राप्त करनी चाही पर पुलिस को भी इस घटना की जानकारी नहीं है।

सूत्रों से गणेश बिडकर को गोली लगने की जानकारी मिली है। आग की तरह यह बात कार्यकर्ताओं में फैलने से सनसनी मच गई। कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल की ओर रुख किया।

गणेश बिडकर पुणे महानगर पालिका के स्वीकृत नगरसेवक हैं। स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 में महानगर पालिका का चुनाव हारने के बाद भाजपा ने उनको स्वीकृत नगरसेवक बनाया था।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ट्रक की मैक्सिमो वैन से भीषण टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 मरे, लाशें खींचकर निकालनी पड़ीं बाहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+