प्रतापगढ़: प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत, बच्चे बाल-बाल बचे
Pratapgarh News, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राशमिक विद्यालय की दीवार गिरने से दो मदजूरों की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर की दब होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि स्कूल के कमरे में मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के धधुआगाजन में प्राथमिक विद्यालय है। बताया जाता है कि पुराने जर्जर विद्यालय की बिल्डिंग की रिपेयरिंग का काम ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। ग्राणीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के चलते विद्यालय की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से बद्री सरोज और झुरही गुप्ता नाम के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि जब ये हादसा हुआ उस समय बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों बाहर निकाला। वहीं, गुस्साएं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराके दोनों मजूदरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज। ग्रामीणों को कहना था कि विद्यालय का घटिया निर्माण के चलते यह हादसा हुआ है।
ये भी पढ़ें :- बारात में घुसकर दूल्हे की हत्या करने पहुंचा युवक, बारातियों ने पहचान लिया












Click it and Unblock the Notifications