बारात में घुसकर दूल्हे की हत्या करने पहुंचा युवक, बारातियों ने पहचान लिया

Agra news, आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में बीती रात दूल्हे से पुरानी रंजिश के चलते एक युवक असलहा लेकर उसकी हत्या करने के लिए बारात में घुस गया। गनीमत रही की दूल्हे के पास पहुंचने से पहले ही उसे बारातियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने मात्र अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा लिखकर इतिश्री कर ली। मामले में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

man attempted murder groom in agra


असलहा लेकर बारात में पहुंचा युवक

बता दें कि शाहगंज के रहने वाले जोगिंदर का विवाह शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक के निकट जोगीपाड़ा निवासी प्रीति से हो रहा था। बीती रात जोगिंदर दूल्हा बना और बारात लेकर प्रेटटी के घर जाने लगा तो उसी समय उससे पुरानी रंजिश रखने वाला करन गोस्वामी असलहा लेकर वहां पहुंच गया।

man attempted murder groom in agra

बारातियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

इससे पहले की वो कोई वारदात को अंजाम देता, उसे बारातियों ने पहचान लिया और पकड़ कर असलहे समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को महज अवैध असलहे की धाराओं में जेल भेज दिया। फिलहाल, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने विवेचना का विषय बताते हुए आगे कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+