प्रतापगढ़: युवक को पीट-पीटकर किया आग के हवाले, बचाने गए दो भाई भी जिंदा जले

Pratapgarh news (प्रतापगढ़)। यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने दलित युवक को जमीनी विवाद में जिंदा जला दिया। युवक को आग में जलते देख उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य भाई भी गंभीर रूप से झुलस गए। यह मामला लालगंज कोतवाली के असरही के सरायनारायण सिंह का पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमीनी विवाद तीन माह से चल रहा था। राजेश कोरी नल पर पानी लेने गया था कि दबंगों ने उसे पहले पीटा और आग के हवाले कर दिया।

 three people including two brothers burnt in pratapgarh up

राजेश कोरी को ज्वलशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। जिंदा जल रहे भाई को बचाने गए दो भाई भी इस आग में झुलस गए। आग से झुलसे युवक के साथ दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से जल चुके राजेश और दोनों सगे भाई की हालत देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर एएसपी भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने वहां पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि युवक राजेश कोरी नल पर पानी भरने गया था जहां गांव के ही दबंग राजाराम ,नन्हे ,सुरेश आदि लोग नल पर पहुंचे और राजेश की पिटाई करने लगे। जिसके बाद हौसला बुलंद दबंग ने राजेश के ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।

 three people including two brothers burnt in pratapgarh up

परिजनों ने घटना की वजह जमीन के विवाद को लेकर विवाद बताया। एक सप्ताह पहले भी आबादी की जमीन को लेकर दबंगों से विवाद हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवा जी शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों का जमीनी विवाद हुआ था। पुलिस ने शांतिभंग में चालान भी किया था लेकिन अब फिर से दबंगों ने युवक पर ज्वलनशील प्रदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही दबंगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- तीन तलाक बिल संसद में पेश होने पर देवबंदी उलेमा खफा, कहा- नहीं मानेंगे कानून

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+