प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े खाकी पर हमला, सिपाही को गोलियों से भून दिया

Pratapgarh News,(प्रतापगढ़)। यूपी के प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े खाकी पर हमला किया है। जिला कारागार में तैनात सिपाही हरिनारायण को दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने सिपाही के सीने पर आधा दर्जन गोलियां मारी। इस वारदात को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। सिपाही जिला कारागार से ड्यूटी करके निकला तभी जेल के सामने चौराहे पर सब्जी खरीदते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही की हत्या कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर जांच में जुट चुकी है।

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े खाकी पर हमला, सिपाही को गोलियों से भून दिया

नगर कोतवाली के जेल रॉड क्रासिंग पर उस वक्त वारदात हुई जब बन्द रेल फाटक खुला। रेल फाटक खुलते ही बदमाश भीड़ में आए और सिपाही पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। 55 वर्षीय मृतक सिपाही जेल कॉलोनी में अकेले रहकर ड्यूटी करता था। बताया जाता है कि पन्द्रह दिन पहले बैरक नम्बर आठ में कैदियों से विवाद हुआ था।

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े खाकी पर हमला, सिपाही को गोलियों से भून दिया

यह कोई पहला मामला नहीं है जब खाकी को मौत के घाट उतारा गया हो। अपराधियों द्वारा साल 2013 में पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब कुंडा में तैनात रहे सीओ जियाउल हक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जियाउल हक की हत्या के साथ पुलिस की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद मानिकपुर थाने पर हमला बोलकर बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई। इस गोलीबारी में थाने पर तैनात सन्तरी महादेव मिश्र की मौत हुई थी तो वहीं शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके के होटल वैष्णवी नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं रानीगंज थाने में तैनात सिपाही राजकुमार को उस समय गोलियों से भून दिया गया। जब वह एक अपराधी के घर डोजियर बनाने गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+