यूपी के इस इलाके में घूम रहा तेंदुआ, घास चरते बैल का किया शिकार, गन्ने के खेत में बैठकर खाया

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पूरनपुर में गांव चंदिया हजारा के उपास सरकार के खेत में तेंदुए ने बैल का शिकार किया। किसान ने बताया कि, उनका गांव जंगल के नजदीक पड़ता है। जहां से तेंदुआ गांव के समीप गन्ना के खेत में चले आते हैं। एक तेंदुआ पालतू पशुओं को शिकार बना रहा है।

Leopard hunting animals in the village of Pilibhit district, Uttar Pradesh

उपास सरकार नाम के किसान ने कहा कि, मेरे दो बैल थे। वे खेत में घास चर रहे थे। उन पर तेंदुए की नजर पड़ गई। तेंदुए ने दोनों बैलों को दौड़ा लिया। जान बचाकर भागता एक बैल पशुशाला में घुस गया। जबकि, दूसरे बैल को पीछे से हमला कर तेंदुए ने मार डाला। उसके बाद बैल को उसने गन्ने के खेत में नोंच खाया। दूसरे दिन लोगों को उसका क्षत-विक्षिप्त शव मिला। इस घटना के बाद से लोग चिंतित हैं।

तेंदुए के बारे में स्थानीय लोगों ने हरीपुर रेंजर को सूचना दी। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि, गांववालों के बुलावे पर हमने कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। जहां जांच में बाघ नहीं तेंदुए के पगमार्क मिले। उन्होंने बताया कि, गांव जंगल से सटा हुआ है। इससे अक्सर जंगली जानवर शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर गांव किनारे तक पहुंच जाते हैं। गांव वालों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

एक बुजुर्ग ने कहा कि, हमारा गांव चंदिया हजारा हरीपुर जंगल से सटा हुआ है। जहां कई तरह के जंगली जानवर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+