सीधी-सादी लड़की को कॉलगर्ल लिखकर फेसबुक पर किया पोस्ट
पटना। मुजफ्फरपुर जिला के ब्रहमपुरा थाना क्षेत्र स्थित कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से लौट रही छात्रा को मनचले ने मेहदी हसन चौक से उठा लिया। पास के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी प्रकार से वहां से भागकर छात्रा ने शाम को अहियापुर थाने पहुंची। छात्रा ने जब अपनी आप-बीती सुनानी शुरू की, तो पुलिसवालों की आंखें भी नम हो गईं।
पढ़ें-हुस्न के जाल मे फंसा कर राहगीरों को लूटती लड़कियां

पुलिस ने मो. अरश्द के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। अहियापुर थाना के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना कंप्यूटर कोर्स के लिए ब्रहमपुरा जाती थी। अक्सर ट्रैफिक जाम के कारण मेहदी हसन चौक से गली हो कर वहां जाती थी। मेहदी हसन चौक पर मो. अरशद उसे अक्सर छेड़ता था। कई बार उसने विरोध भी किया। लोकलाज और सिरफिरा समझकर उसकी शिकायत थाने में नहीं की।
करीब एक महीने पहले मेहदी हसन चौक की एक महिला के सहयोग से लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर छात्रा को घेर लिया। अरश्द के आने पर सभी शांत हो गये। इसी क्रम मे उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
तब फेसबुक पर डाली तस्वीर
इसके बाद छेड़छाड़ की हरकत और भी बढ़ गई। गंदे मैसेज मोबाईल पर भेजता था। विरोध करने पर फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उसकी तस्वीर डाल दी और इस आईडी को कॉलगर्ल के रूप में प्रयुक्त किया।
पेशेंट बनकर क्लीनिंक आयी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड! और फिर?
तब तो हद ही पार हो गई, जब शनिवार को कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से लौटने के दौरान अरश्द ने छात्रा को सामने से घेर लिया। एक घर में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी छात्रा चीखने लगी। इसी बीच अर्शद छात्रा का मुंह दबाकर उस महिला के घर ले गया जिस के सहयोग से लोगों ने पूर्व में उसे बच्चा चोरी के आरोप में घेरा था। वहां ले जाकर धमकी दी की आज की घटना के बारे में किसी को बताया तो बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंप देंगे।
किसी प्रकार वह भागी। डर के मारे मौके पर हल्ला नहीं किया, लेकिन घर पहुंचकर रो रही थी। परिजनों के पूछने पर पूरी बात बताई। तब मामला खुला और अहियापुर थाना पहुंची। अरश्द के खिलाफ आवेदन सौपा। प्रभारी थानेदार अशोक दास ने बताया कि घटना स्थल ब्रह्मपुरा थाना इलाके का है। छात्रा के ब्यान को कारवाई के लिए ब्रह्मपुरा थाना भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications