शादी में जा रहा था परिवार, रास्ते में मच गया कोहराम, घर पहुंची लाश

पटना। बिहार के बेगूसराय की बस कंपनी न्याय रथ सोमवार को पूर्णिया में डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हैं। मृत महिला बेगूसराय के साफापुर की रहने वाली है। बताया जाता है कि बस मुजफ्फरपुर से बेगूसराय पंहुची जहां बेगूसराय से 11 लोग सवार हुए थे, जिसमें सफापुर गांव निवासी श्याम किशोर सिंह के चार दर्जन और मोहम्मद आविद के 6 परिजन सवार हुए थे।

woman died after bus hits at divider and caught fire

इस हादसे में श्याम किशोर सिंह की पत्नी बबीता देवी की आग से झुलस कर मौत हो गई। मौत की सूचना पर किशोर सिंह के घर में पंहुचते ही कोहराम मच गया है। काफी संख्या में लोग मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

वहीं न्याय रथ के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि 9:15 बजे रात में बस खुली थी और पूर्णिया में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। श्याम किशोर सिंह और उसके परिजन सिलीगुड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+