बिहार: पति के घर बार-बार कटती थी बिजली, पत्नी ने तोड़ दिया रिश्ता

पटना। बिहार में बिजली की समस्या किस हद तक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके चलते रिश्ते टूटने लगे हैं। जी हां वो रिश्ते जिसे दुनिया के सामने आग को साक्षी मानकर जोड़ा गया हो। बिहार की राजधानी पटना के मीठावुर इलाके में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक दलित महिला ने अपने पति का घर छोड़ने का फैसला सिर्फ इसलिए कर लिया क्योंकि उसके पति के घर में बिजली की समस्या थी।

Bihar: Wife leaves husband's house due to power cuts

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेमनाथ पासवान की बेटी रेणु पासवान की बेटी की शादी 3 साल पूर्व पटना के रहने वाले शशि भूषण पासवान के साथ हुई थी। शहर की रहने वाली रेणु खुद को गांव के माहौल में ढ़ाल नहीं पाई। रेणु को सबसे ज्यादा प्राब्लम बार-बार के बिजली कटौती से थी।

इस प्राब्लम से रेणु इस कदर परेशान हो गई कि उसने ससुराल छोड़ने का फैसला ले लिया और मायके आ गई। शशि भूषण ने उसे कई बार मनाने और घर वापस लाने की कोशिश की रेणु ने इंकार कर दिया। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। मामले को पुलिस सलटाने की कोशिश कर रही है। वहीं गांव वाले रेणु के पति के समर्थन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+