बोरिंग से पानी ना आने पर 5 साल के मासूम की बलि देने की कोशिश
सहरसा। बिहार के अररिया जिले मे एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां गांव के लोगों द्वारा बोरिंग से पानी नहीं आने पर एक 5 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश की। गई। पुलिस और परिवार वालों की सक्रियता से बच्चे को बली चढ़ने से बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बिहार के अररिया जिले के हयातपुर गांव के रहने वाले अनिल का 5 वर्षीय बेटा रमेश पिछले 2 दिनों से घर से गायब हो गया था। घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने काफी खोजबील की लेकिन जब वह नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए बच्चे की बरामदगी के लिए छापेमारी में लग गई। जांच के दौरान यह पता चला कि हयातपुर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा 5 वर्षीय बच्चे रमेश को अगवा कर जबरन बलि देने का प्रयास किया।
कहीं RO के नाम पर 'मीठा जहर' तो नहीं पी रहे हैं आप?
पुलिस ने छापेमारी करते हुए बच्चे को गांव के प्राइमरी स्कूल के पास से झाड़ी से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि हयातपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पिछले 3 दिनों से बोरिंग से पानी नहीं आ रहा था। जिसके कारण गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बच्चे को पकड़ कर जबरन उसकी बलि देने की कोशिश में लगे हुए थे। बच्चे को इन लोगों के द्वारा हाथ पैर बांधते हुए गला काट कर बलि देने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस को देख बच्चे को झाड़ी में फेक कर फरार हो गए। बच्चे को इलात के लिए भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications