Video:नीतीश के सहयोगी ने कैसे ली 4 लाख की रिश्वत
पटना (मुकुन्द सिह)। बिहार में नई सरकार बनने से पहले ही रिश्त लेने-देने का खेल शुरू हो गया हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी को रिश्वत लेते हुए वीडियो में कैद कर लिया गया।
महागठबंधन के नेता प्रदेश सरकार के पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री रहे मुद्रिका सिंह यादव भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने रुपये नहीं लिए, लेकिन उनके साथ शामिल अन्य उम्मीदवार कैश लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। वहीं आरजेडी-जेडीयू उम्मीदवारों ने एक विधायक के चुनाव खर्च को भी करीब डेढ़ करोड़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताया।
पढ़ें- नीतीश के लिये क्या है ज्योतिष की भविष्यवाणी
स्टिंग के अनुसार जेडीयू उम्मीदवार अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने चार लाख रुपये एक उद्योगपति से उनसे सरकार बनने पर उनकी कंपनी को मदद करने की बात कहते हुए लिया। और उन्होंने फोन पर प्रदेश के उद्योग मंत्री से भी बात की और उद्योगपति को मदद का भरोसा दिया।
वहीं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मुद्रिका सिंह यादव भी चुनाव में मदद के बदले सरकार बनने पर मदत का भरोसा देते हुये। दो लाख रुपये लिये। तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ मखदुमपुर से ताल ठोक रहे सूबेदार दास और कोसी से उम्मीदवार कृष्ण नंदन वर्मा के भाई नीतेशने भी सरकार बनने के बाद मदत करने का भरोसा दिलाते हुए एक लाख रुपये लिए। घूस लेते वीडियो देखें-












Click it and Unblock the Notifications