24 घंटों में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के साथ दूसरा हादसा, बाल-बाल बचे

पटना। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में उन्‍हें हल्‍की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रूडी को डाक्‍टरों ने छुट्टी दे दी। हादसा उस वक्‍त हुआ जब राजीव प्रताप रूडी अपने संसदीय क्षेत्र सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जा रहे थे।

Union Minister Rajiv Pratap Rudy Injured in Accident in Bihar

जानकारी के मुताबिक इसी दौरान जिस वाहन में रूडी सवार थे वो काफिले के ही दूसरे वाहन से टकरा गई। जिसके बाद उनको मामूली चोटें आई। हादसे के बाद डॉक्‍टरी चेकअप के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए।

इस हादसे में रूडी का एक स्टाफ भी चोटिल हुआ है। आपको बता दें कि 24 घंटे के भीतर राजीव प्रताप रूडी के साथ हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले राजीव प्रताप रूडी अपनी टीम के साथ बाढ़ का मुआयना करने अपने संसदीय क्षेत्र सारण के रिविलगंज जा रहे थे। मंत्री की गाड़ी बाढ़ के तेज बहाव में कुछ दूर तक बह गई थी, लेकिन ड्राइवर के होशियारी से सभी की जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+