राजद नेता मर्डर के बाद गुस्साई भीड़ की हिंसा में 2 आरोपियों की हत्या

पटना। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा गांव में मॉब लिंचिंग में एक के बाद एक दो लाशें गिर गयीं। घटना के बारे में बताया जाता है कि अपराधियों ने मघड़ा गांव निवासी एक युवक राजद नेता इंदल पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने काको बिगहा के कई घरों में तोड़फोड़ की।

गुस्साए लोगों का आरोपियों पर हमला

गुस्साए लोगों का आरोपियों पर हमला

भीड़ ने एक घर मे घुसकर संटू मालाकार व रंजन यादव की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी। उनको निजी अस्पताल तो दूसरे को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया जहां पटना रेफर के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे घायल रंजन यादव की भी मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हो गई। घटना के वाद दोनों गांवों के बीच काफी तनाव बना हुआ है।

इलाके में फोर्स तैनात

इलाके में फोर्स तैनात

फिलहाल घटना के बाद लोगों के आक्रोश के वाद जिले के कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। बीती रात मघड़ा निवासी व राजद नेता इंदल पासवान भोज में शामिल होकर बाइक पर सवार हो अपने घर से देवीसराय जा रहा था तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने काको बिगहा गांव पर हमला बोल दिया।

दोनों गांवों के बीच तनाव

दोनों गांवों के बीच तनाव

भीड़ ने सभी आरोपियों के घरो में जमकर तोड़फोड़ की और दो आरोपियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इतना ही नही आक्रोशित लोगों ने एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इधर घटना के बाद सदर डीएसपी, व विधि व्यवस्था डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर कैम्प किये हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+