मुंगेर में नक्सलियों ने प्रखंड प्रमुख के पति और भतीजे का किया अपहरण
Bihar news, मुंगेर। बिहार के मुंगेर में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दो लोगों को उनके घर से अगवा कर लिया। घटना का कारण नक्सलियों द्वारा मांगी गई लेवी न देना बताया जा रहा है। नक्सलियों ने इस कार्रवाई में अगवा किये गए दो लोगों में से एक को छोड़ दिया लेकिन लेवी की रकम जल्द पहुंचाने की धमकी देते हुए एक को अपने साथ लेकर चले गए।

रात में पति और भतीजे को किया अगवा
नक्सलियों की इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम नक्सलियों की टोह में जिले के भीतरी इलाकों की ओर निकल गई है। जानकारी के मुताबिक मुंगेर के हवेली-खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुरादे पंचायत निवासी और प्रखंड प्रमुख अनिता देवी के पति राकेश यादव और प्रमुख के भतीजे पुरुषोत्तम को रविवार की देर रात 20 से ज्यादा की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने लेवी न पहुंचने पर घर मे घुसकर हथियार के बल पर अगवा कर लिया।

दूर जाकर पति को छोड़ा और भतीजे को ले गए
नक्सली दोनों को अपने साथ लेकर चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही नक्सलियों ने प्रमुख के पति राकेश यादव को इलाके के महकोला नामक जगह पर छोड़ दिया और जल्द लेवी पहुंचाने की धमकी देते हुए लेवी मिलने पर ही भतीजे पुरुषोत्तम को छोड़े जाने की बात कहते हुए उसे लेकर चले गए।

मुंगेर की घटना
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ पुलस्त कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच पीड़ित परिवारवालों से घटना की जानकारी ली जिसके बाद पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम पुरुषोत्तम की बरामदगी और नक्सलियों को पकड़ने में लगी है। नक्सलियों द्वारा की गई इस वारदात के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है।
ये भी पढ़ें- बिहार में बर्ड फ्लू वायरस का कहर जारी, हाई अलर्ट पर प्रशासन












Click it and Unblock the Notifications