बिहार में बर्ड फ्लू वायरस का कहर जारी, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Patna news, पटना। बिहार के अलग-अलग जिलों में बर्ड फ्लू के वायरस से पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। 15 दिनों पहले पटना जू के 5 मोरों में बर्ड फ्लू का वायरस पाए जाने के बाद उनकी मौत से शुरू ये सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे सूबे का स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

Brids are dying due to bird flu virus in Bihar

9 जनवरी को रोहतास जिले के बहतूतिया गांव के एक बगीचे में 24 से ज्यादा कौओं के मृत पाए जाने के बाद मुंगेर के तारापुर के मथुरा गांव में भी 20 से ज्यादा कौए मृत पाए गए जिसके बाद से ही मुंगेर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। हालांकि राज्य सरकार ने सूबे के अलग-अलग इलाकों में तेजी से अपने पांव पसार रहे एच 5 एन 1 यानी बर्ड फ्लू वायरस से निपटने की तैयारी की थी लेकिन इसके बाद भी रोजाना कई पक्षी इसकी चपेट में आकर मौत के मुंह मे समा जा रहे हैं।

शुक्रवार को मुंगेर में 20 से ज्यादा कौओं के मृत पाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत पाए कौओं के सैंपल को इकट्ठा कर उनकी जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मुंगेर में इससे पहले भी सदर प्रखंड के हसनगंज, असरगंज प्रखंड के गोरहो गांव और जमालपुर प्रखंड के मोबारकचक में कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने उन इलाकों में पक्षियों की किलिंग करवा बर्ड फ्लू वायरस को समाप्त करने की कार्रवाई की थी। बिहार की राजधानी पटना, रोहतास और मुंगेर जिले सहित कई जिलों में बर्ड फ्लू फैला है जिससे निजात के लिए राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

ये भी पढ़ें- बिहार: सीनियर बैंक मैनेजर को 50 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+