कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर तेजस्वी का हमला, कहा- नीतीश कुमार सीएम के तौर पर विफल

पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने हमेशा सरकार से जांच का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया। जिस हिसाब से बिहार में केस बढ़ रहे है अगर प्रतिदिन 30-35 हजार जांच हो तो रोज 4-5 हजार नए मरीज मिलेंगे। इस बात की संभावना है की बिहार कोरोना का National Hotspot ही नहीं बल्कि Global Hotspot बन जाएगा।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav ने Bihar Government पर लगाया Corona के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav statement on nitish kumar and new cases of coronavirus

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोविड -19 मामलों में खड़ी स्पाइक की पृष्ठभूमि में शनिवार को बिहार का दौरा करने वाली केंद्र की एक टीम महामारी को संभालने में नीतीश कुमार सरकार की विफलता का स्पष्ट संकेत थी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि "नीतीश कुमार एक मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहे हैं। मैं बिहार में जमीन पर कोरोना वायरस स्थिति का आंकलन करने के लिए एक टीम भेजने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। मैं केंद्र से अनुरोध करता हूं कि बिहार को अधिक पीपीई, ऑक्सीजन सिलेंडर और परीक्षण किट प्रदान करें"।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ती है तो सकारात्मक मामलों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। "बिहार में हर दिन कम से कम 30-35,000 परीक्षण किए जाने चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो प्रत्येक दिन 5000 से अधिक सकारात्मक मामलों का पता लगाया जाएगा", साथ ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महामारी के कारण राज्य में विधानसभा चुनावों को स्थगित करने की अपनी मांग दोहराई। तेजस्वी ने कहा, "राज्य में स्थिति को देखते हुए चुनावों को स्थगित करने की आवश्यकता है। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए"।

    बता दें कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 1742 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार से ज्यादा हो गई है। बीते हफ्ते में हर दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अब बिहार में हालात ऐसे होते जा रहे हैं कि कई अस्पतालों में मरीजों की भर्ती नहीं ली जा रही है तो वहीं शवों के अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आ रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+