पटना ब्लास्ट: दस-दस हजार रुपये देकर छात्रों से रखवाए गए थे बम प्लांट

patna blast
पटना। देश के युवा जो कल चलकर देश के भविष्य बनने वाले होते है वो चंद रुपयों के खातिर लोगों की जान लेने और देश के विरुद्ध काम करने से भी नहीं हिचकते है। ऐसे में ये युवा आतंकियों के लिए सबसे पहले हथियार होते है, जिनकी मदद से वो बम धमाकों जैसी बड़े आतंकी वारदातों को अंजाम देते है। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पटना के गांधी मैदान और उसके आस-पास हुए सीरियल धमाकों में जांच कर रही एजेंसी एनआईए को अहम जानकारी मिली है।

पुलिस गिरफ्त में आए आतंकवादी इम्तियाज ने खुलासा किया है कि छात्रों की मदद से उन लोगं ने गांधी मैदान में बम प्लांट किए थे। उसकी जानकारी के मुताबिक इम्तियाज और तहसीन अपनी टीम के साथ रांची से 18 बम लेकर पटना आए थे। बमों को रैली स्थाल पर प्लांट करने के लिए उन्होंने पटना के लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का चयन किया। बम प्लांट करने के एवज में उन्हें दस-दस हजार रुपये दिए गए थे।

इम्तियाज से मिली जानकारी के मुताबिक इन छात्रो को पैसे देकर उनसे ये काम करवाया गया था। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से उतनी ही धनराशी मिली है। वहीं इस मामले में बिहार के मोतीहारी से ताबीज नाम के शख्त की गिरफ्तारी की गई है। उससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी इम्तियाज के बातों से मेल खाती है। ताबीज के मुताबिक रांची से पटना आने के बाद दोनों ने कई बार गांधी मैदान की रेकी की और लॉज में रहने वाले छात्रों को सीडी और विडियो दिखाकर इंडियन मुजाहिदीन से जोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद 8 छात्रों के चयन कर उन्हें पैसे का लालच देकर उनसे रैली स्थल पर बम प्लांट करवाया गया। पुलिस और जांच एजेंसी अब उन छात्रों की पहचान में जुट गई है जिन्होंने गांधी मैदान में बम प्लांट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+