सीवान के DM और SP ने भी माना, शहाबुद्दीन से है कानून व्यवस्था को खतरा
सीवान। बिहार में दहशत और आतंक का प्रयाय बन चुका माफिया डॉन और आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन 11 साल बाद शनिवार को जेल से रिहा हो गया। वह भागलपुर जेल में बंद था और पटना हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

लेकिन अब फिर शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीवान के डीएम और एसपी ने बिहार सरकार को एक रिपोर्ट भेजी है जिसमें शहाबुद्दीन से सीवान की कानून व्यवस्था को खतरा बताया गया है।
डीएम और एसपी ने सरकार से शहाबुद्दीन कर जमानत रद्द करने की सिफारिश भी की है। आपको बता दें कि खुद नीतीश सरकार शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का मूड बना चुकी है।
सियासी दल भी कर रहे शहाबुद्दीन की रिहाई का विरोध
सीवान में मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी और कुछ अधिकारियों के साथ-साथ तमाम सियासी दल भी शहाबुद्दीन की रिहाई का विरोध कर रहे हैं। राजदेव रंजन की पत्नी ने शहाबुद्दीन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।












Click it and Unblock the Notifications