शिवपाल यादव ने उठाया सवाल, कहा क्या साध्वी प्राची पैदा करेंगी 4 बच्चे
लखनऊ। इन दिनों देश में हिन्दुत्व और हिन्दुओं को 4 बच्चे पैदा करने की बातें सुर्खियां बन रही है। नेता से लेकर धर्मगुरु हिंदूओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने साध्वी प्राची पर पलटवार किया है।
सपा नेता शिवपाल ने साध्वी प्राची के सामने सवाल उठाया कि क्या ज्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान करने वाली साध्वी प्राची खुद भी चार बच्चे पैदा करेंगी? शिवपाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि साध्वी प्राची और भाजपा सांसद साक्षी महाराज की तरह बयान देना आसान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ज्यादा बच्चा पैदा करने का आह्वान करने वाले खुद ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे?
उन्होंने साध्वी पर सवाल उठाया और कहा कि लोगों से चार-चार बच्चे पैदा करने का आह्वान करने वाली साध्वी प्राची भी क्या ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी? शिवपाल यादव ने कहा कि विकास और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा के किए सारे वादे खोखले हो चुके है। गौरतलब है कि प्राची साध्वी और भाजपा सांसद साक्षी महराज ने हिन्दूओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। जिसे लेकर पार्टी ने उन्हें खूब खरीखरी भी सुनाई है।













Click it and Unblock the Notifications