'हिंदुत्व छवि से नहीं डरने वाले नेता हैं नरेंद्र मोदी'
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल ने मोदी को ऐसा पहला नेता बताया है जो हिंदूवादी होने के बाद भी नहीं डरते। सिंघल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की छवि हिंदुत्व की है लेकिन वह फिर भी अपनी छवि को लेकर भयभीत नहीं रहते।

राम मंदिर के लिए सही वक्त
सिंघल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का नाम हिंदूवादी प्रधानमंत्री के तौर पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यही वो वक्त है जब हमें अयोध्या में राम मंदिर बनाने के प्रयास करने चाहिए। राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय को कोई अड़चन नहीं डालनी चाहिए।
राम बारात में शामिल होंगे मोदी
पच्चीस नवम्बर को होने जनकपुर में होने वाले तिलक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यहां पर वीएचपी नेता मोदी से राम मंदिर बनवाने पर चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications