शिवसेना ने कहा ओवैसी 'जहर' है, जिसे बिहार में फैलने नहीं देंगे
पटना (मुकुंद सिंह)। शिवसेना ने ऐलान किया है कि वह बिहार विधानसभा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और 150 से अधिक उम्मीदवारों को उम्मीदवार खड़ा करेगी। चुनावी मैदान में आते ही शिवसेना ने असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है।
पढ़ें- लालू के कट्टर दुश्मन हैं ओवैसी
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने बताया कि उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को गंभीरता के साथ लिया है और अकेले अपने दम पर हमारी तैयारी 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की है। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है और उम्मीदवारों की पहली सूची आज या कल तक हम जारी कर देंगे। सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तहादुल मुस्लेमीन के चुनावी मैदान में उतरने के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा कि ‘अमृत' के साथ ‘जहर' की कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए क्योंकि शिवसेना देश से ‘जहर' को समाप्त करने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे दांवपेच चलते हैं, जब चुनाव के नतीजे सामने आने पर इसका खुलासा हो जाएगा, पर ओवैसी एक ‘जहर' हैं, उनके जैसे लोगों की राजनीति अगर इस देश और समाज में बढेगी तो देश एकबार फिर टूटेगा। इसलिए शिवसेना बिहार में मजबूती के साथ खडी होना चाहती है। शिवसेना में देश को अखंड और हिंदू राष्ट्र बनाने की ताकत है।













Click it and Unblock the Notifications