जेडीयू का दावा: बिहार चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी और ओवैसी ने की थी सीक्रेट मीटिंग
पटना। जनता दल युनाइटेड (JDU) बिहार चुनाव में एक नया मुद्दा उछाल दिया है जिसने बहस छेड़ दी है। जेडीयू ने बिहार चुनाव के ऐलान से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी के बीच मुलाकात का दावा किया है। जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार चुनाव के ऐलान से पहले मोदी और ओवैसी के बीच सीक्रेट मीटिंग हुई थी।

भाजपा पर आरोपों का अंबार लगाते हुए त्यागी ने कहा कि ओवैसी को मुसलमानों से कोई मतलब नहीं है। वह कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते। वह सिर्फ बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए सीमांचल क्षेत्र में चुनाव लड़ना चाहते हैं।" उधर, बीजेपी ने जेडीयू के इस दावे को खारिज किया है। बीजेपी प्रवक्ता एमजे अकबर ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मोदी और ओवैसी की मुलाकात की खबर अफवाह है, ये खबर पूरी तरह गलत है। जिसने भी ये खबर फैलाई है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खबर छापने वाले पब्लिेकशन पर हम केस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications