होटल में रंगरलिया मनाते 3 युवतियों सहित 7 गिरफ्तार

गोपालगंज (मुकुंद सिंह)। पुलिस महकमे के द्वारा लाख कोशिश करने के बाद भी अवैध देह व्यापार का धंधा करने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आते है और पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर नए-नए हथकंडे अपनाते हुए जिस्म का सौदा करते रहते हैं।

Seven people arrested from hotel running sex racket

एक बार फिर गोपालगंज जिले की पुलिस ने जिले के एक होटल में रंगरलिया मनाते हुए 3 महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है। आपको बताते चलें की गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के सासामुसा बाजार में स्थित एक राजभोग होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। तो इस धंधे मे लिप्त सभी महिलाएं गोपालगंज सिवान जिले की बताई जाती है। मामले कि जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि सासामुसा में राजभोग नामक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया था।छापेमारी के दौरान एक औरत और दो महिलाएं को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। साथ ही इसके अलावा कुल 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी के दौरान होटल से शराब, कॉन्डोम, सेक्स वर्धक दवा जैसे आपत्तिजनक सामानों को भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिलाओं का मेडिकल चेकअप कराए जाने के बाद अनैतिक व्यापार और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही होटल को शिल करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+