बिहार का विवादित बयान देने पर काटजू के खिलाफ देशद्रोह का आरोप दर्ज
पटना। अपने विवादित बानों की वजह से हमेशा सूर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। बिहार के खिलाफ विवादित बयान देकर काटजू ने नए विवाद को जन्म दे दिया था। अब उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

जनता दल यूनाइटेड के नेता ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। काटजू के खिलाफ मानहानि और देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124 ए , 500 ,501 और 505 के आरोपों के तहत दाखिल किया है। मुकदमे पर सुनवाई कल होगी।
आपको बता दें कि काटजू ने अपने फेसबुक पोस्ट पर पोस्ट लिखते हुए बिहारियों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तान को हम कश्मीर एक शर्त पर दे सकते हैं कि उसे कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications