बिहार: बालू माफियाओं को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों पर हमला कर वापस भगाया, कई जवान हुए घायल
पटना। बिहार के सारण जिले में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना जिले के गंगा नदी किनारे डोरीगंज दियारा इलाके की है। लाठी-डंडे और असलहों से लैस बालू माफियाओं ने पुलिस को पहले खदेड़ा और फिर पथराव शुरू कर दिया जिसमे डोरीगंज थाना के दो सैप के जवान भी जख्मी हो गए।

जख्मी जवान का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सारण एसपी हरकिशोर राय के नेतृत्व में डोरीगंज सहित आसपास की थानों की पुलिस की एक टीम लगातार हो रहे गंगा और सोन नदी से बालू की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी तभी बालू माफियाओं ने उनपर हमला बोल दिया जिससे पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।

बालू माफियाओं ने इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी की जिसका जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग कर दिया लेकिन उनके सामने पुलिस की एक भी न चली और पुलिस बैरंग वापस लौट गई। इस हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर सारण एसपी हरकिशोर राय ने बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कहते हुए जल्द ही गंगा दियारा इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं पर कार्रवाई किये जाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications