लालू यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की कोर्ट से मिली इजाजत, सिंगापुर जाने की मांगी थी परमिशन
पटना, 28 सितंबर: राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी है। लालू ने कोर्ट से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी। बता दें, लालू यादव फिलहाल आईआरसीटीसी के कथित घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी मामलों में जमानत पर बाहर हैं।

लालू यादव को किडनी, लीवर और हार्ट संबंधी बीमारियां हैं
राजद प्रमुख लालू यादव को किडनी, लीवर और हार्ट संबंधी बीमारियां हैं। कई दिनों तक उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चला। डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। लालू ने 25 सितंबर को सिंगापुर में डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक की थी। लेकिन आईआरसीटीसी घोटाले में अनुमति नहीं मिलने की वजह से वे सिंगापुर नहीं जा सके। लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी है। अब अगले महीने वे विदेश में इलाज कराएंगे।
इससे पहले रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज किया था। लालू यादव ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अर्जी लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने के लिए दो महीने के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया और कहा कि वे लौटकर फिर से कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कराएं।












Click it and Unblock the Notifications