बिहार: बेगुसराय में गोली मारकर ठेकेदार से 16 लाख की लूट

पटना। बिहार सरकार और अधिकारियों के द्वारा बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर तमाम वादे किए जा रहे हैं लेकिन इसके उलट अपराधियों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है। गया में आदित्य हत्याकांड और सिवान में पत्रकार राजदेव हत्याकांड का मामला अभी सही से सुलझा नहीं पाया कि अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए एक ठेकेदार की गोली मारकर घायल करते हुए 16 लाख रुपए लूट लिए। जेल में शहाबुद्दीन की वो फोटो तो नहीं बनी पत्रकार राजदेव की हत्या का कारण!

 Big loot in Bihar, Robbers looted 16 lakhs to contractor in Begusarai
ताजा मामला बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिर्चिया चौक की है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार अरविंद कुमार की हत्या कर घर कर उनके पास से 16 लाख रुपये लूट लिया। वही मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसएसपी रंजीत मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार अरविंद कुमार मिर्ची या चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार सवार चार अज्ञात अपराधियों ने शोकहरा ऊंचा टोला निवासी अरविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया और पैसा लेकर फरार हो गए।

वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों द्वारा पहले उनसे पैसा छीना गया फिर विरोध करने पर गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नजदीकी पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए अरविंद कुमार को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+