बिहार पत्रकार हत्याकांड: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शाहबुद्दीन से जुड़े तार

नयी दिल्ली। बिहार के सीवान में हिंदी अखबार हिंदुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें नजदीक से 5 गोलियां मारी। पिछले 24 सालों से पत्रकारिता कर रहे राजदेव की निर्ममता से की गई हत्या के बाद बिहार में आक्रोश का माहौल हैं। जहां मीडिया इस मुद्दे पर एकजुट हो गई हैं तो वहीं निशाने पर बिहार सरकार है। बिहार में जंगलराज, पत्रकार की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने कहा ये महाजंगलराज

journalist murder

अब तक हत्या की वजह का पता नहीं लगा पाई बिहार पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में उसे कुछ अहम सुराग़ हाथ लगे हैं। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस हत्या के पीछे पूर्व सांसद और आरजेडी नेता मोहम्मद शाहबुद्दीन के हाथ होने की आशंका जताई है। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं पत्रकार के परिजन भी बेटे के हत्या के पीछे राजनीतिक कारण मानते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने भी पत्रकार रंजन के हत्या की कड़ी शाहबुद्दीन से जुड़ने की बात कही है। बिहार पुलिस का कहना है कि रंजन हत्याकांड मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनका कनेक्शन जेल में बंद पूर्व सांसद शाहबुद्दीन से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+