'नोटों पर Lalu Yadav की तस्वीर लगे, ताकि भारतीय करेंसी Dollar के मुकाबले मजबूत हो सके', RJD नेता ने उठाई मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो लगाने की मांग करके देश में को चर्चा का एक नया मुद्दा दे दिया है। इस मुद्दे पर बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता अरुण कुमार ने भी बयान दिया है। उन्होंने तो भारतीय करेंसी पर लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाने की मांग कर डाली है। आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा कि नोटों पर लालू यादव की तस्वीर लगे, ताकि भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले मजबूत हो सके।

Recommended Video

    Note Controversy: अब RJD के इस नेता ने की Lalu Yadav का फोटो छापने की मांग | वनइंडिया हिंदी |*News
    नोटों पर लालू यादव की फोटो लगने की मांग उठी, RJD नेता ने क्या कहा ?

    नोटों पर लालू यादव की फोटो लगने की मांग उठी, RJD नेता ने क्या कहा ?

    आरजेडी के बिहार प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी गणेश की फोटो नहीं बल्कि बिहार के दो दिग्गज नेता और जननायकों लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर भारतीय नोट पर छापी जानी चाहिए।

    शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी असल मुद्दे हैं : तेजस्वी यादव

    शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी असल मुद्दे हैं : तेजस्वी यादव

    इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि था कि नेताओं को असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए, नोट पर तस्वीरें लगाने से क्या देश और जीवन में सुधार होगा? शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान, कृषि और बदहाल देश की अर्थव्यवस्था ये जनता के असल और अहम मुद्दे है। इन पर बात होनी चाहिए।

    केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की

    केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर की लगाए जाने की मांग की है। इसके अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने भारतीय करेंसी पर फोटो के कई सुझाव दे डाले हैं। केजरीवाल ने कहा था कि रुपए कि हालत मजबूत करने के लिए भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो लगाई जानी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+