राजद नेता ने लालू के घर के बाहर जमकर किया हंगामा
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा के मद्देनजर जैसे-जैसे पार्टियों की सूची जारी होती जा रही है, वैसे-वैसे हंगामा शुरू होता जा रहा है। ऐसे ही हंगामें का एक और नजारा राजद अध्यक्ष लालू यादव के आवास के बाहर देखने को मिला। नाराज राजद नेता ने लालू के घर पर जमकर हंगामा काटा।
चुनाव न हुआ घर में शादी हो गई, अब दामाद जी हुए नाराज
दरअसल टिकट नहीं मिलने से नाराज राजद नेता शशि प्रभा ने लालू के आवास के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के संग हंगामा किया। शशि आवास के अंदर जाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन मेन गेट पर मौजूद सिक्योरिटी वालों ने उन्हें जाने से रोक दिया। उसके बाद तो शशि गुस्से से लाल हो गईं और बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
शशि ने सिक्योरिटी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुमसब ये अच्छा नहीं कर रहे हो। इसके बाद थोड़ी तू - तू मैं - मैं भी हुई । लेकिन कोई हल नहीं निकला और शशि को उल्टे पांव लौटना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications