मोहन भागवत पर भड़के लालू कहा, 'माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाएं आरक्षण'
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों की तरीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक हमला तेज होता जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा है कि अगर किसी में हिम्मत है वह आरक्षण खत्म करके दिखाए। सोशल मीडिया पर तेजस्वी काफी एक्टिव, बीजेपी के खिलाफ कर रहे हैं बयानबाजी

आपको बताते चलें कि आरक्षण पर राजनीति और उसके दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुझाव दिया है कि एक समिति बनाई जानी चाहिए जो यह तय करे कि कितने लोगों को, कितने दिनों तक आरक्षण की आवश्यकता होनी चाहिए। मोहन भागवत ने अपने संगठन के मुखपत्रों 'पांचजन्य' और 'ऑर्गेनाइजर' में दिए साक्षात्कार में यह सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications