तेजस्वी की शादी में बड़े भाई तेज प्रताप क्यों पहुंचे लेट, बारात में आए दोस्त ने किया खुलासा

पटना, 10 दिसंबर: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को धूमधाम से अपनी दोस्त राशेल उर्फ राजेश्वरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के जश्न में तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर सबकी नजरें रहीं। इसलिए और कि वह अपने भाई की शादी में पहुंचे तो, लेकिन थोड़ी देर से। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, शादी में आए तेजस्वी के एक खास दोस्त ने बताया कि कपड़े की फिटिंग ठीक कराने में और तैयार होने में तेज प्रताप को ज्यादा समय लग गया। इस वजह से वह देर से पहुंचे।

reason Why Tej Pratap yadav arrive late in brother Tejaswi wedding

2015 के बाद से राजनीति में सक्रिय हैं दोनों भाई

तेजस्वी यादव बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले हैं। तेजस्वी के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। अपने नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे तेजस्वी को राजनीति विरासत में मिली है। साल 2015 में लालू यादव ने नीतीश कुमार से हाथ मिलाने के बाद अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को राजनीती में उतारा था। महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हुए दोनों भाइयों ने मोदी लहर रहने के बावजूद भारी मतों से चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद दोनों को मंत्रालय सौंपे गए थे। तब से दोनों ही भाई राजनीति में सक्रिय हैं।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav Marriage: भाई की शादी में देर से क्यों पहुंचे Tej Pratap ? | वनइंडिया हिंदी

    जन नेता के रूप में उभरकर आए तेजस्वी यादव

    साल 2017 में चारा घोटाला मामले में लालू यादव के जेल जाने के बाद तेजस्वी ने पार्टी को संभाला और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए गठबंधन को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। इसके बाद ही वह एक जन नेता के रूप में उभरकर सामने आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+