रीयल लाइफ के 'सिंघम', IPS शिवदीप लांडे के पीछे पागल हैं लड़कियां, रोज आते हैं 300 शादी के प्रपोजल
पटना। आपने फिल्मी पर्दे पर पुलिसवालों के कई किरदार को देखा होगा। फिर चाहे वो निडर सिंघम हो या फिर मजाकिया चुलबुल पांडे, लेकिन पटना की बेजान सड़कों पर अब एक बार फिर से रीयल लाइफ से सिंघम शिवदीप लांडे की कदमों से थर्रा उठी है।

बेखौफ होकर अपराधियों को धूल चटाने वाले शिवदीप की कदमों की आहट से एक बार फिर से पटना की सड़के जीवित हो उठी है। अपराधियों की शामत लाने वाला शिवदीप का नाम बच्चा-बच्चा जानता है। कोई इसे सिंघम तो कोई चुलबुल पांडे बुलाता है। इसके बैखौफ और निडर स्वभाव के कारण इसकी जबरदस्त फैनफॉलोइंग बन गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लांडे के काम ककने के तरीकों से बेदह प्रभावित है।

लांडे की फैनफॉलोइंग का आलम ये है कि उनके पास हर रोज 300 से ज्यादा लड़कियों के मैसेज आते है। ये लड़कियां एसएमएस कर उनसे शादी के लिए प्रपोज करती है। लड़कियां उनके स्टाइल और बहादुरी की दीवीनी है। महाराष्ट्र के विदर्भ के रहने वाले 34 साल के लांडे इंजीनियर है, लेकिन 2006 में उन्होंने इंजीनिरिंग छोड़कर आईपीएस क्वालिफाई किया।
उनके कामों की चर्चाएं दूर-दूर है। अपने काम के प्रति उनकी ईमानदारी का ही नतीजा है कि उनका ट्रांसफर होता रहता है, लेकिन लांडे इनसब से घबराने वाले नहीं है। वो डहां जाते है वहीं अपराधियों की हालत खराब हो जाती है। पटना और अररिया से लांडे के स्थानांतरण-आदेश की जानकारी के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे जो अपने जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में केवल लांडे को ही देखना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications