12 उम्‍मीदवारों के साथ बिहार चुनाव लड़ेगी रामविलास पासवान की एलजेपी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ये सूची चिराग पासवान ने जारी की। सूची जारी होने के साथ ही उनकी पार्टी में भी बगावती तेवर दिखने शुरू हो गए हैं।

नेतृत्व पर भाई भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कई नेता बगावती सुर में दिखने लगे हैं। खबर है कि लोजपा की मुंगेर से सांसद वीणा सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ विरोधी तेवर दिखाते हुए पार्टी के इस फैसले के

खिलाफ सभी पदों से इस्तीफा देने की धमकी दी 12 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि बाकी 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जाएगी।

चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधनमें कुछ समझौते करने पड़ते हैं। हमारे पास सिर्फ 40 सीटें हैं ऐसे में 11 सीटों पर अभी सहयोगियों से चर्चा जारी है। उधर, नाराज सांसद वीणा ने नाराजगी जताते हुए एक टीवी चैनल पर कहा कि पासवान जी सिर्फ गठबंधन के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। हम लोगों के साथ एक बार भी बैठक कर चर्चा नहीं की। न ही जो सीट हम मांग रहे हैं वो दिया।

अगर मुझे जमालपुर सीट न दिया गया तो हम पार्टी छोड़ देंगे न ही चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि जमालपुर में चुनाव पहले दौर में 12 अक्टूबर को है। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। कल पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में सूरजभान शामिल भी थे।

किसे कहा से मिला टिकट

  • विभुतिपुर से रमेश सिंह
  • चेरिया, बरियारपुर से अनिल चौधरी
  • अलौली से पशुपति कुमार पारस
  • सिकन्दरा से सुभाष चंद्र बोस
  • कल्याणपुर से प्रिंस राज
  • जमालपुर से इंजीनियर हिमांशु कुमार
  • नाथनगर से अमर कुशवाहा
  • फतुहा से सतेंद्र सिंह
  • गोविन्दगंज से राजू तिवारी
  • त्रिवेणीगंज से विजय पासवान
  • सोनबर्षा से सरिता पासवान
  • सिमरी बख्तियारपुर से मो युसुफ खान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+