सीएए-एनआरसी के विरोध में बिहार में निकली रैली, कानून वापस लेने की मांग

पटना। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) को लेकर देश में प्रदर्शन जारी है। वहीं, बिहार में सोमवार को मोतिहारी, समस्तीपु, दरभंगा, पटना और भागलपुर में जुलूस निकाल कर सीएए और एनआरसी का विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इस कानून को वापस लेने की मांगी। इस दौरान जुलूस और जनसभा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Rally in Bihar to protest against CAA-NRC

संविधान बचाओ, देश बचाओ समिति की ओर से सीएए और एनआरसी के खिलाफ सोमवार को भागलपुर के शाहजंगी मैदान में विशाल रैली का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जुटे अल्पसंख्यक और अन्य संगठन के लोगों ने एनआरसी-सीएए को वापस लेने की मांग की। रैली से पहले जिले के विभिन्न गांवों-मोहल्लों से जुलूस निकाला गया, और शाहजंगी मैदान में पहुंच कर यह जनसैलाब रैली में तब्दील हो गया।

इस रैली में मुफ़्ती मोहम्मद फार्रुख आलम अशरफी, मुफ़्ती मौलाना खुर्शीद अनवर, दिल्ली से आयी शबा फातिमा, कामरेड दशरथ प्रसाद, भीम आर्मी के मनोज भारती ने कहा कि हमारी देश की एकता को खंडित करने का प्रयास करने वाली मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। जबतक एनआरसी-सीएए को वापस नहीं लिया जाता है तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+