जेल में लालू तो राबड़ी ने कहा 'सोनिया-राहुल' की तरह बेटे के साथ मिलकर चलाऊंगी पार्टी

पटना में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने पति को दोषी नहीं मानती। राबड़ी ने कहा कि वह अपने पति की गैर मौजूदगी में अपने बेटे तेजस्वी के साथ उसी तरह पार्टी चलाएंगी जिस तरह सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी कांग्रेस को चला रहे हैं। राबड़ी की बातों से लगता है कि अब 'हाथ' की तरह की 'लालटेन' को भी चमकाने की कोशिश शुरु हो गई है। गौरतलब है कि 1996 में जब चारा घोटला मामले में लालू यादव जेल गए थे तो राबड़ी देवी ने ही पार्टी को संभाला था और 1997 में लालू का नाम चारा घोटाला मामले में आने के बाद जब उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था तब एकबार फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने ही उनकी सत्ता संभाली थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर ना केवल अपना कार्यकाल पूरा किया बल्कि 1999 में फिर मुख्यमंत्री बनी और एक साल तक राज किया। इसके बाद साल 2000 से 2005 तक वह मुख्यमंत्री पद पर रही।
ऐसे में ये बात तो साफ है कि राबड़ी देवी के पास पार्टी को एकसाथ लेकर चलने का पूरा अनुभव है और इसबार उनके साथ उनका बेटा तेजस्वी भी साथ है। लालू यादव को दोषी करार दिेए जाने पर राबड़ी ने कहा कि हम जनता की अदालत में जाएंगे और राजद सुप्रीमो के लिए न्याय की मांग करेंगे। इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश करार देते हुए लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम न्याय पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। राबड़ी देवी ने जहा अपने पति का बचाव किया तो वहीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी जैसे नेताओं पर आरोप लगाया। उन्होंने ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे नेता भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद सत्ता में बैठे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications