रेप पर पूछा गया सुशील मोदी से सवाल तो मुंह घुमाया और निकल गए, राबड़ी-तेजस्वी ने कही ये बात

Recommended Video

    Darbhanga में 5 साल की बच्ची से हैवानियत, सवालों से भागते नजर आए Sushil Modi |वनइंडिया हिंदी

    पटना। हैदराबाद, रांची और उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाओं को लेकर जहां देश में माहौल गर्म है, वहीं बिहार के दरभंग जिले में एक ऑटो ड्राइवर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। खून से लथपथ हालत में मासूम को दभंगा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जबर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से ये इसी घटना की बाबत सवाल किया गया तो वे इस सवाल से बचते नजर आए। अब इसी मामले को सेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने निशाना साधा है।

    रावड़ी देवी ने ट्वीट कर साथा निशाना

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से सवाल पूछे जाने और उनके माइक छोड़कर वहां से निकल जाने का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'ये रेपिस्ट बचाओ, रेप बढ़ाओ वाली नीतीश सरकार है। बेशर्म, नाकारा और धिक्कार। हर मोर्चे पर मैदान छोड़ कर भागने वाला कमजोर असहाय डरपोक उप(चुप)मुख्यमंत्री.. हर वक़्त बात-बेबात बड़बड़ाने वाले के मुंह में शर्म घुस गया।

    तेजस्वी ने लिखा- कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया

    इसी घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुशील मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, इन भगोड़े-बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं। नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है। कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे, लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    दरभंगा जिले में अपने घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को टेंपो चालक बहला-फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाकर ले गया और सुनसान इलाके वाले एक गाछी (बगीचे) में उसने बच्ची के साथ रेप किया। इस बीच बच्ची को घर के पास न पाकर घरवाले उसे खोजने लगे तभी किसी ने ऑटो पर बैठे होने की खबर दी। यह सुनकर परिजन बदहवास हालत में इधर-उधर बच्ची को ढूंढ़ने लगे। तभी बच्ची के पिता की नजर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़े एक ऑटो पर पड़ी। तभी आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला और परिजनों ने बच्ची को दरिंदे को चंगुल से बचा लिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+