ब्यूटी पार्लर के आड़ में चलता था जिस्म का धंधा, 4 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
पटना (मुकुंद सिहं)। बिहार की राजधानी पटना के वीआईपी इलाके मे ब्यूटी पार्लर के आड़ मे चल रहा था देह व्यापार का धंधा। बुद्धा कालोनी पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर मौके से चार युवतियों के साथ-साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी विकास वैभव को किसी ने इस बाबत सूचना दी थी कि ब्यूटी पार्लर के नाम पर रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। एसएसपी के आदेश पर ही विशेष टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक स्थिति मे सभी को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई लड़कियों में कुछ ऐसी भी हैं जो पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई कुछ लड़कियां मामले में जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से इस धंधे में शामिल हो गई हैं। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े युवक ने बताया कि वह पार्लर में शेविंग करवाने आया था। वहीं दूसरी ओर रैकेट में पकड़ी गई लड़की ने बताया कि वो पहली बार पार्लर में काम की तालाश में आई थी।













Click it and Unblock the Notifications