नवादा: स्कूल के किचन में निकला किंग कोबरा, पकड़ने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किचन में रसोइया को किंग कोबरा सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने प्रधानाध्यापक को दी। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक ने पास के गांव से सपेरों को बुलाया। काफी कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। इस दौरान स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Poisonous snake in the kitchen of primary school

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला नवादा जिले के सदर प्रखंड के खरीदी बिगहा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां स्कूल के किचन में एक जहरीला किंग कोबरा आकर छुप गया था। स्कूल की रसोइया जब खाना बनाने के लिए किचन में गई तो उसे एक बड़ा सांप दिखा। इसकी सूचना उसने तत्काल स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी, जहां प्रधानाध्यापक ने पास के गांव से एक सपेरे को बुलाकर उस किंग कोबरा को रेस्क्यू कराया। बता दें कि आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा जा सका।

सांप को पकड़ने के बाद सपेरे ने उसे कंटेनर में बंद कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। हालांकि, स्कूल के किसी भी बच्चे या स्टाफ को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। अध्यापकों की मानें तो स्कूल के पास खेत से सांप निकलकर स्कूल में पहुंच गया होगा। सांप को पकड़े जाने तक स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+