बिहारः अस्पताल ने जिंदा आदमी का जारी कर दिया डेथ सर्टिफिकेट, शव देख पत्नी ने कहा- ये मेरे पति नहीं हैं
पटना। इन दिनों बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने कारनामे को लेकर काफी चर्चा में है। ताजा मामला पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी कि पीएमसीएच का है, जहां अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा व्याक्ति को मृत घोषित कर उसका डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। पटना के बाढ़ थाने के मोहम्मदपुर निवासी चुन्नू कुमार को ब्रेन हेमरेज के बाद 9 अप्रैल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video
इलाज के दौरान ही चुन्नू की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गया। इसके बाद चुन्नू कुमार को कोरोना वार्ड में उन्हें भर्ती करा दिया गया और उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन ने रविवार को उनकी पत्नी और भाई को सूचना दी कि चुन्नु की मौत हो गई है।
मौत के बाद शव को हटाने की आपाधापी में अस्पताल प्रशासन ने मरीज के शव को सीलपैक कर चुन्नू के भाई मनोज कुमार को सौंप दिया और मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। इसके बाद प्रशासन की देख रेख में परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
अंतिम संस्कार से पहले मृतक की पत्नी अपने पति के अंतिम दर्शन करने की जिद करने लगी। परिजनों के मुताबिक जब अंतिम दर्शन करने के लिए शव के ऊपर से कपड़ा हटाया गया, तो शव चुन्नू का नहीं किसी और का निकला। इसके बाद पीएमसीएच हरकत में आया।
पीएमसीएच में फिलहाल चुन्नू का इलाज चल रहा है, जिसकी पुष्टि पीएमएसीएच प्रशासन और चुन्नू के परिजनों ने की है। इसी के ही साथ जीवित कोरोना मरीज को मृत बताकर मौत का गलत सर्टिफिकेट देने के मामले में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आई. एस. ठाकुर ने इसे बड़ी गलती बताते हुए हेल्थ मैनेजर अंजली कुमारी को बर्खास्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications