बिहार में जमकर बरसे मोदी, बोले जहर पीने वाले जहर ही उगलेंगे
गया। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने लालू और नीतीश को जमकर कोसा पीएम मोदी ने बिहार की दुर्दशा के लिए नीतीश-लालू को जिम्मेदार ठहराया।

पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को जंगलराज से मुक्ति के लिए भाजपा को वोट देने के लिए अपील की। उन्होने कहा कि जहर पीने वाले सत्ता में आने के बाद जनता की थाली में जहर उगलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के मुख्य अंश
- लालू नीतीश बिहार में जंगलरजा पार्ट-2 शुरु करना चाहते हैं
- बिहार में 25 साल इन लोगों ने राज किया है अगर आगे भी यह जारी रहा तो लोगों का जीवन खराब हो जाएगा।
- जहर पीने वाले चुनाव के बाद जहर उगलेंगे यह जहर जनता की थाली में पड़ेगा।
- बिहार में समझ नहीं आ रहा कि भुजंग प्रसाद कौन है और चंदन कुमार कौन है।
- बिहार में रोजाना लोगों को जंगल राज का डर रहता है।
- बिहार में नौजवानों का बुरा हाल है।
- 17-20 साल की उम्र के नौजवान की संख्या बिहार में 80 लाख है।
- इनके बच्चों के मां बाप का सपना है कि उनके बच्चे तकनीकी शिक्षा प्राप्त करें।
- लेकिन बिहार में सिर्फ 25 हजार इंजीनियर्स की सीट है
- छोटे से हिमाचल में 24 हजार इंजीनियरिंग की सीटे हैं, जबकि बिहार में सिर्फ 25 हजार
- उड़ीसा में 1 लाख 13 हजार से ज्यादा सीटें हैं , पंजाब में 1 लाख चार हजार सीटें












Click it and Unblock the Notifications