शौहर पूरी रात जागकर देखता है गंदे वीडियो, पत्नी ने महिला हेल्पलाइन से की शिकायत

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और महिला हेल्पलाइन से मदद भी मांगी है। दरअसल, महिला अपने पति की गंदी हरकतों के चलते परेशान है। पीड़िता पटना की रहने वाली है। दो साल पूर्व उसकी शादी छपरा के रहने वाले युवक मकसूद से हुई। मकसूद छपरा में ही जूते और कपड़े की दुकान चलाता है।

पीड़िता ने की शिकायत

पीड़िता ने की शिकायत

महिला के अनुसार सबकुछ पहले ठीक था लेकिन बाद में एक बच्चा होने के बाद उसका शौहर पूरी रात फोन पर गंदे वीडियो देखता है और कभी-कभी उसपर भी देखने का दबाव बनाता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह वीडियो देखने से मना करती है तो उसका शौहर उससे गाली-गलौज करता है। पीड़िता अपने शौहर की इस गंदी हरकत से इतनी परेशान हुई की उन्हें महिला हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगानी पड़ी।

पति देखता है गंदी फिल्म

पति देखता है गंदी फिल्म

महिला ने बताया कि उन्होंने अपने शौहर को बहुत समझाया कि इस आदत को छोड़ दे लेकिव वो तैयार नहीं हुआ। पत्नी द्वारा ज्यादा रोक-टोक करने पर शौहर मकसूद अब न तो अपनी पत्नी से बात करता है और न ही बच्चों को देखना चाहता है। इससे परेशान होकर महिला को अपना घर बचाने और पति को उसकी गंदी आदत छुड़वाने के लिए महिला हेल्पलाइन की मदद लेनी पड़ी।

जल्द होगी उचित कार्रवाई

जल्द होगी उचित कार्रवाई

वहीं इस मामले पर महिला हेल्पलाइन की प्रमिला ने बताया कि यह एक गंदी मानसिकता है। अगर कोई हर रोज ऐसी चीजें देख रहा है तो उसकी सोच बीमार है। उन्होंने बताया कि पत्नी के मना करने पर ही अगर पति ऐसी जबरदस्ती कर रहा है तो यह गलत है और पीड़ित महिला की इस शिकायत पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+