पटनाः सुशांत ने यहां से की थी दसवीं की पढ़ाई, स्कूल ने बैचमेट्स और टीचर्स के साथ वाली फोटो की शेयर

पटना। बीते रविवार की दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में स्थित बैंड्रा के एक फ्लैट में खुदकुशी कर ली। सुशांत का बिहार से खास जुड़ाव था। उनकी स्कूलिंग बिहार की राजधानी पटना से हुई थी। सुशांत राजधानी पटना के संत कैरेंस स्कूल के छात्र थे। साल 1996 में दाखिला लेने के बाद सुशांत ने 2000 में 10वीं पास की थी। इसकी पुष्टि स्कूल प्रबंधन ने भी की है।

स्कूल के बैचमेट्स के साथ की तस्वीर

स्कूल के बैचमेट्स के साथ की तस्वीर

स्कूल ने सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो अपने क्लास टीचर और बैचमेट्स के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक सुशांत हाई स्कूल के छात्र थे और उनकी मौत की खबर सच में हैरान कर देने वाली है। बाद में वो दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने चले गए थे। सुशांत ने फिल्मों की ओर रूख करने से पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की थी।

Recommended Video

    Sushant Singh Suicide: मां और एक बहन की हो चुकी है मौत, जानिए पूरी Family details | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत के इस कदम से हर कोई स्तब्ध

    सुशांत के इस कदम से हर कोई स्तब्ध

    सुशांत की 4 बहनें भी हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार बबलू भी बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी दल के विधायक हैं। सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से खासा लगाव था। उनके मौत की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली सभी लोग सन्न रह गए। नीरज कुमार बबलू जो कि सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं, उन्होंने भी इस घटना को यकीन नहीं होने वाला करार दिया।

    नानी गांव गए थे मुंडन कराने

    नानी गांव गए थे मुंडन कराने

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता जहां पटना के राजीव नगर इलाके में रहते हैं। वहीं उनका पैतृक घर पूर्णिया में है। जबकि उनका ननिहाल खगड़िया जिला में है। सुशांत पिछली बार अपने मुंडन संस्कार में शामिल होने गांव और ननिहाल गए थे। लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही गांव समेत ननिहाल के लोगों को ये मनहूस खबर सुनने को मिली।

    फ्लैट में लगा ली फांसी

    फ्लैट में लगा ली फांसी

    रविवार को मुंबई के फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का शव मिला। आत्महत्या की सूचना उनके नौकर ने पुलिस को फोन कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+