कमरे में छात्र को बुलाकर कपड़े उतरवाती थी टीचर, बेटे के मुंह से पूरी बात सुन मां के उड़े होश

पटना। बिहार में पटना के एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पर बच्चे ने गंभीर आरोप लगाए। यहां बुद्धा कॉलोनी में स्थित पब्लिक स्कूल में शिक्षिका एक बच्चे को कमरे में बुलाकर छेड़खानी करती थी। बच्चा पांचवी कक्षा में पढ़ता है। उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्चे ने बताया कि टीचर स्कूल के ही एक कमरे में बुलाकर पैंट-शर्ट उतरवा देती थी। उसके बाद अश्लील हरकतें करती थी। मना करने पर डराती-धमकाती थी। कहती थी- टीसी कटवा लो, दोबारा कहीं एडमिशन भी नहीं मिलेगा।''

साइंस टीचर के खिलाफ बच्चे की शिकायत

साइंस टीचर के खिलाफ बच्चे की शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी पटना की बुद्धा कॉलोनी के थाने में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। थानेदार रविशंकर सिंह ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल वो स्कूल बंद है। जब खुलेगा तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे। यह पता चला है कि बीते 20-22 अक्टूबर को स्कूल में बच्चे पिटाई की गई थी। उसने टीचर की शिकायत अपनी मां से की थी। चोटें देखकर और आपबीती सुनकर उसकी मां सन्न रह गई थी।

दो-तीन महीने से कर रही थी यौनाचार

दो-तीन महीने से कर रही थी यौनाचार

वहीं, टीचर को जब पता चला कि बच्चे ने किसी को हरकतों के बारे में बता दिया है तो वो और ज्यादा आग-बबूला हो गई। बच्चे का कहना है कि पिछले दो-तीन महीने से टीचर उसके साथ गंदी हरकतें कर रही थी। वो उसे स्कूल के ही एक कमरे में बुलाकर कपड़े उतरवा लेती थी।

स्टूडेंट की मां ने टीचर को दिए ताने

स्टूडेंट की मां ने टीचर को दिए ताने

बच्चे की मां ने ​पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे टीचर उस बच्चे को चैंबर में ले गई थी। जहां उसने बच्चे के कपड़े उतरवा दिए। फिर, बॉडी से छेड़छाड़ करने लगी। ऐसा वह पहले भी कर चुकी थी। बच्चे ने डर की वजह से तब घर नहीं बताया था। जब बच्चे की बातें सुनकर मां ने टीचर को बुरा-भला कहा तो उसने गलती स्वीकार ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+