पटना ब्लास्ट के आरोपियों की तलाशी में NIA ने 18 टाइम बम किए बरामद

इस दौरान रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। इस मामले में टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि एक हिरासत में लिया गया है।
तलाशी में बरामद हुए बमों में हाई एक्सप्लोसिव आईईडी का इस्तेमाल किया गया है और इसकी मारक क्षमता 100 मीटर के आस-पास थी। इन बमों में भी लोटस कंपनी के टाइमर का इस्तेमाल किया गया है, जिसका पटना और गया ब्लास्ट में भी इस्तेमाल किया गया था। गौरतलब है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी की पटना रैली में विस्फोट के सिरियल धमाके हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications